ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा की संपत्ति की जब्त

feature-top

भारतीय क्रिकेट टीम के 2 पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा जिनका नाम ऑनलाइन बेटिंग केस में सामने आया था और फिर उनको प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था अब उस मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है।

ईडी की तरफ से युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया गया है, जिसमें युवराज की 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी तो वहीं रॉबिन उथप्पा की 8.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी।


feature-top