बांग्लादेश में भारत विरोधी बयान पर भड़के शशि थरूर

feature-top

बांग्लादेश में जारी विरोध प्रदर्शनों और भारत विरोधी बयानों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कड़ी चिंता जताई है। संसद परिसर के बाहर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में कुछ असंयमित तत्व बेहद गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

एक छात्र नेता द्वारा भारत के सात राज्यों को अलग करने की बात को उन्होंने “मूर्खतापूर्ण” करार दिया। थरूर ने कहा कि भारत सतर्क है और उम्मीद करता है कि बांग्लादेशी अधिकारी स्थिति को संभालने के लिए रचनात्मक कदम उठाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपने मौलिक हितों की रक्षा करेगा, साथ ही बांग्लादेश में शांति, स्थिरता और लोकतंत्र का समर्थन करता रहेगा। बता दें कि पिछले साल जुलाई के विद्रोह से जुड़े नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा और तनाव बढ़ा है, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए हैं।


feature-top