छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : PMLA कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को भेजा 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

feature-top

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को कोर्ट में पेश किया।

PMLA कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। वहीं बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रहीं सौम्या चौरसिया को दो दिन पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था और कोर्ट में पेश किया है, जहां कोर्ट ने दो दिन की रिमांड दी थी।

रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आज ED ने सौम्या को कोर्ट में पेश किया। वहीं पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को भी ED ने कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 3 तीन की ईडी रिमांड पर भेजा गया।


feature-top