आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आएंगे रायपुर

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 31 दिसंबर को रायपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

सम्मेलन दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। आरएसएस अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रदेशभर में हिंदू सम्मेलन आयोजित कर रहा है।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में कुल दो हजार स्थानों पर सम्मेलन किए जा रहे हैं।


feature-top