- Home
- टॉप न्यूज़
- नवा रायपुर को मिला तहसील का दर्जा
नवा रायपुर को मिला तहसील का दर्जा
20 Dec 2025
, by: Prakash
राज्य शासन ने नवा रायपुर को तहसील का दर्जा प्रदान कर दिया है। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी करते हुए नई तहसील के गठन की औपचारिक घोषणा की।
तहसील बनने से नवा रायपुर क्षेत्र में प्रशासनिक और राजस्व कार्यों में सुगमता आएगी तथा स्थानीय नागरिकों को राजस्व से जुड़ी सेवाएं सीधे तौर पर उपलब्ध होंगी।
नई तहसील में 6 राजस्व निरीक्षक मंडल, 20 पटवारी हल्के और 39 गांव शामिल किए गए हैं। साथ ही तहसील की सीमाओं का भी स्पष्ट निर्धारण कर दिया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
