नेशनल हेराल्ड केस: रायपुर में कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने मोदी सरकार पर बोला हमला

feature-top

कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा। रायपुर के राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बीजेपी न तो मजबूत विपक्ष चाहती है और न ही स्वस्थ लोकतंत्र।

सेंथिल ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड केस में जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना ठोस अपराध और प्रत्यक्ष लेन-देन के पीएमएलए जैसे सख्त कानून का उपयोग किया गया, जिस पर अदालत ने भी सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा दरअसल लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की सोच को दर्शाता है। प्रेस वार्ता में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


feature-top