कर्नाटक कांग्रेस में CM पद को लेकर चर्चा फिर तेज

feature-top

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर महीनों से चली आ रही है रस्साकशी के बीच उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने साफ-साफ कहा कि इस मुद्दे पर फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दोनों को यह बताया गया है कि कब दिल्ली बुलाया जाएगा और जब बुलावा आएगा, तब दोनों साथ में दिल्ली जाएंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं आप लोगों को बताए बिना कुछ नहीं करूंगा।

शिवकुमार ने आगे कहा कि मैं छुपकर कहीं नहीं जाऊंगा। हाईकमान ने हमें फोन पर बताया है कि सही समय पर बुलाया जाएगा। हम दोनों इसी बात का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली आने का न्योता मिल गया है, तो उन्होंने कहा कि हाईकमान ने दोनों नेताओं से बात की है और कहा है कि उचित समय पर बैठक होगी


feature-top