बीजेपी ने सोरोस से संबंध का आरोप लगाते हुए राहुल पर फिर हमला किया

feature-top

बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने जर्मनी दौरे के दौरान "भारत के दुश्मनों" से मुलाकात की और विपक्ष के नेता की "विदेश में ग्लोबल लोगों" के साथ मुलाकातों में पारदर्शिता की मांग करी।

यहां बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल की प्रेसिडेंट और प्रोफेसर कॉर्नेलिया वोल के साथ गांधी की एक कथित तस्वीर दिखाई और इसे कांग्रेस नेता के "जर्मनी में भारत विरोधी ताकतों" से मिलने का "सबूत" बताया।

भाटिया ने दावा किया कि वोल सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी के ट्रस्टियों में से एक हैं, जिसे अमेरिका के अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से फंड मिलता है, और गांधी से पूछा कि वह ऐसी ताकतों के साथ हाथ मिलाकर देश के खिलाफ किस तरह की "साजिश" रच रहे हैं।


feature-top