सुकमा : एक्सीडेंटल फायर से डीआरजी जवान की मौत

feature-top

एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय हुए एक्सीडेंटल फायर में डीआरजी के एक जवान की मौत हो गई। यह घटना थाना छोटेडोंगर क्षेत्र अंतर्गत कैंप कड़ेनार में हुई।

एक्सीडेंटल फायर के दौरान सिर के पास गोली लगने से नारायणपुर डीआरजी के आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।

हालांकि, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा ने दम तोड़ दिया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।


feature-top