संघ को भाजपा से जोड़ना बड़ी गलती – मोहन भागवत

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने संघ को भाजपा के नजरिए से देखने को “बहुत बड़ी गलती” बताया है। पश्चिम बंगाल के चार दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे मोहन भागवत ने साइंस सिटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संघ केवल एक सेवा संगठन नहीं है और न ही उसकी तुलना किसी अन्य संगठन से की जानी चाहिए।

भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना किसी राजनीतिक उद्देश्य, प्रतिस्पर्धा या विरोध के लिए नहीं हुई। संघ पूरी तरह हिंदू समाज के संगठन, उन्नति और संरक्षण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि संघ का मूल मंत्र है— “भारत माता की जय”, क्योंकि भारत सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा और स्वभाव का नाम है।

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि संघ का लक्ष्य भारतीय मूल्यों को संरक्षित करते हुए भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए समाज को तैयार करना है। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि सशस्त्र आंदोलनों के समाप्त होने के बावजूद समाज सुधार की प्रक्रिया लगातार चलती रही, और संघ भी उसी निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा है।


feature-top