पश्चिम बंगाल में सिंगर पर हमले की कोशिश

feature-top

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में एक इवेंट के दौरान सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती पर शख्स ने हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

महबूब मलिक नामक शख्स पर आरोप लगाया गया है कि वह कार्यक्रम के दौरान चक्रवर्ती से कह रहा था कि जागो मां गाना बहुत हो गया, अब सेक्युलर गाना गाओ।

इसके बाद विवाद बढ़ गया और उसने सिंगर को परेशान करना शुरू कर दिया। यह इवेंट पूर्वी मिदनापुर के भगवानपुर इलाके में स्थित एक प्रावइेट स्कूल में आयोजित किया गया था।


feature-top