भाजपा सरकार “एक देश, एक कारोबारी” की नीति अपनाती है : अखिलेश यादव

feature-top

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर “एक देश, एक कारोबारी” की नीति अपनाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का एक गोपनीय एजेंडा है, जिसके तहत देश के अधिकतर कारोबार कुछ गिने-चुने लोगों के हाथों में सौंपे जा रहे हैं।

अखिलेश यादव के अनुसार, “एक का धंधा, एक से चंदा” की सोच के कारण सरकार बाकी औद्योगिक घरानों को धीरे-धीरे खत्म कर रही है। इससे आर्थिक एकाधिकार बढ़ेगा, जो किसी भी देश के लिए खतरनाक है।

उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की नीतियों से अनियंत्रित मुनाफाखोरी, महंगाई और बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा, जिसका सीधा नुकसान आम जनता को होगा।


feature-top