मोहला -मानपुर : अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों में झड़प

feature-top

मानपुर ब्लॉक के सीतागांव में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस जवानों और ग्रामीणों के बीच धक्कामुक्की भी हुई, जिससे गांव में भारी तनाव का माहौल बन गया है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीतागांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम पूर्व में जारी नोटिस के आधार पर आज सीतागांव में वन भूमि पर बने मकानों और झोपड़ियों को तोड़ने पहुंची।

वन विभाग की ओर से करीब एक दर्जन मकानों को हटाने का नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका था। जैसे ही प्रशासनिक अमला कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा, ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया।


feature-top