- Home
- टॉप न्यूज़
- सोनिया गांधी की वजह से क्रिसमस मना रहे हैं – सीएम रेवंत रेड्डी
सोनिया गांधी की वजह से क्रिसमस मना रहे हैं – सीएम रेवंत रेड्डी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिसंबर महीने को राज्य और कांग्रेस के लिए ‘चमत्कारिक महीना’ बताया है। क्रिसमस से पहले हैदराबाद में सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दिसंबर खुशियों, उम्मीद और बड़े बदलावों का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 दिसंबर एक ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन है और इसी तारीख को अलग तेलंगाना राज्य के गठन की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने युवाओं के बलिदान को समझा और आंध्र प्रदेश में राजनीतिक नुकसान के बावजूद तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा दिलाया।
यीशु मसीह की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार जनसेवा के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ईसाई मिशनरियों के योगदान की भी सराहना की और सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। हालांकि मुख्यमंत्री का यह बयान अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है।
सरकारी कार्यक्रम में सोनिया गांधी की प्रशंसा को लेकर विपक्षी दल बीजेपी और बीआरएस ने कड़ी आपत्ति जताई है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री के भाषण का एक हिस्सा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, "सोनिया गांधी के त्याग और योगदान की वजह से आज यहां क्रिसमस मनाया जा रहा है। आगे शायद यह भी बताया जाएगा कि गांधी परिवार की वजह से ही सूरज उगता है।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
