- Home
- टॉप न्यूज़
- उत्तराखंड में जंगलों पर कब्जे को लेकर CJI की सख्त टिप्पणी
उत्तराखंड में जंगलों पर कब्जे को लेकर CJI की सख्त टिप्पणी
उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जंगल की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा, “आपकी आंखों के सामने कब्जा हो रहा है और आप मूकदर्शक बने बैठे हैं।” सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए खुद ही एक केस दर्ज किया है।
CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ के सामने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में संरक्षित वन भूमि पर अनधिकृत निर्माण का मामला आया था। पीठ ने जंगल की जमीन पर चल रहे सभी निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया और वन विभाग को निर्देश दिया कि वह खाली पड़ी सभी वन भूमि पर कब्जा लेकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।
यह मामला शीतकालीन अवकाश से पहले अवकाशकालीन पीठ के समक्ष पेश हुआ, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि पर्यावरण और वन भूमि से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
