नक्सल मुक्त हुआ बिहार, कम हो गए अपराध : डीजीपी विनय कुमार

feature-top

बिहार पूरी तरह नक्सल मुक्त हो गया है। साथ ही राज्य में हत्या-लूट जैसे गंभीर अपराध में भी कमी आई है। बिहार सरकार और पुलिस ने यह दावा किया है।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी और डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि सख्त पुलिसिंग, तकनीक के उपयोग और निरंतर अभियान के कारण राज्य में गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार हत्या के मामलों में 7.72 प्रतिशत की कमी आई है। सर्वाधिक गिरावट डकैती की घटनाओं में आई है, जो 24.87 प्रतिशत है। वहीं, दंगों में भी 17.97 प्रतिशत की कमी आई है।

उन्होंने कहा कि यह गिरावट राज्य में अपराध नियंत्रण के लिए अपनाई गई रणनीतियों का परिणाम मानी जा रही है।


feature-top