सेंसेक्स 638 और निफ्टी 206 अंकों की बढ़त के साथ बंद

feature-top

शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। बाजार ने लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। आज बीएसई सेंसेक्स 638.12 अंकों (0.75%) की तेजी के साथ 85,567.48 अंकों पर बंद हुआ।

जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 206.00 अंकों (0.79 प्रतिशत) की लंबी छलांग के साथ 26,172.40 अंकों पर बंद हुआ।

बताते चलें कि आज बीएसई के 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) की एंट्री हो गई और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इससे बाहर हो गया।


feature-top