छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : चैतन्य बघेल के खिलाफ 3200 पन्नों का चालान पेश

feature-top

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 3200 पन्नों का 8वां पूरक चालान पेश किया है।

इसके बाद चैतन्य की मुश्किलें बढ़ते नजर आ रही है 8वें पूरक चालान में चैतन्य बघेल को 200 से 250 करोड़ रुपए मिलने का बड़ा खुलासा हुआ है।

इस कथित लेन-देन का आधार सौम्या, अरुणपति, टुटेजा और अनवर ढेबर की व्हाट्सऐप चैट बताया गया है।


feature-top