- Home
- टॉप न्यूज़
- राज्यपाल की मंजूरी के बाद बांके बिहारी मंदिर न्यास समेत 10 विधेयक बने कानून
राज्यपाल की मंजूरी के बाद बांके बिहारी मंदिर न्यास समेत 10 विधेयक बने कानून
राज्यपाल की मंजूरी के बाद श्री बांके बिहारी जी मंदिर न्यास समेत 10 विधेयक अधिनियम बन गए। सोमवार को प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने इसकी सूचना दी।
बता दें कि श्री बांके बिहारी जी मंदिर न्यास विधेयक बीते अगस्त माह में दोनों सदनों में पारित हुआ था, जिसके बाद राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया था। राज्यपाल ने बीती 21 अगस्त को इसकी अनुमति प्रदान कर दी थी।
इसके अलावा जो विधेयक मंजूरी के बाद अधिनियम (कानून) बन गए हैं, उनमें उप्र निरसन विधेयक 2025, उप्र राजय लोक सेवा आयोग (प्रक्रिया का विनियमन) (संशोधन) 2025, उप्र निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2025, उप्र माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025, उप्र निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2025, उप्र मोटर यान कराधान (संशोधन) विधेयक 2025, उप्र लोक अभिलेख विधेयक 2025, उप्र राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधक (संशोधन) विधेयक 2025, उप्र राज्य विधानमंडल सदस्य तथा मंत्री सुख-सुविधा विधि (संशोधन) विधेयक 2025 और कारखाना (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2024 शामिल हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
