सबरीमाला सोना चोरी पर, पिनाराई विजयन का सोनिया गांधी पर कड़ा हमला

feature-top

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सबरीमाला सोने और मूर्ति तस्करी विवाद को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद का दो आरोपियों - उन्नीकृष्णन पोट्टी और एक ज्वेलरी फर्म के मालिक गोवर्धन से संबंध है।

विजयन ने कहा, "सोनिया गांधी को बहुत ज़्यादा सुरक्षा मिली हुई है। कांग्रेस नेता भी जानते हैं कि उनसे मिलने का अपॉइंटमेंट लेना कितना मुश्किल है। तो फिर आरोपी को उनसे अपॉइंटमेंट कैसे मिला?"


feature-top