भारत में कैंसर से भी बड़ा खतरा है धर्मांतरण : पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

feature-top

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पंच दिवसीय हनुमंत कथा में शामिल होने आज छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने धर्मांतरण को लेकर तीखा बयान दिया। पं. शास्त्री ने कहा कि “भारत में कैंसर से भी बड़ा खतरा धर्मांतरण है।

 उन्होंने कहा कि देश में यदि बांग्लादेश जैसी स्थिति नहीं चाहते, तो यही सही समय है। हिंदू समाज को एकजुट होना होगा, क्योंकि यदि हिंदू एक नहीं हुए, तो वह दिन दूर नहीं जब बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हुआ, वही हालात भारत और छत्तीसगढ़ के चौक-चौराहों पर देखने को मिल सकते हैं।

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई में आज से आयोजित पंच दिवसीय हनुमंत कथा में शामिल होंगे। इस आयोजन के दौरान एक दिवसीय दिव्य दरबार का भी आयोजन किया जाएगा। कांकेर में धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वहां जो कुछ हुआ, वह अच्छा नहीं हुआ, लेकिन हिंदुओं ने जिस तरह एकता दिखाई, उसके लिए वे धन्यवाद देते हैं।

उन्होंने प्रदेश के लिए शांति और उन्नति की कामना करते हुए कहा कि भारत विश्व गुरु बने। अंत में उन्होंने कहा कि “जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन जाएगा, तब तक हमारी यात्रा जारी रहेगी।”


feature-top