- Home
- टॉप न्यूज़
- खरगे–शिवकुमार मुलाकात के बाद कर्नाटक में सियासी हलचल तेज
खरगे–शिवकुमार मुलाकात के बाद कर्नाटक में सियासी हलचल तेज
कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की बेंगलुरु स्थित आवास पर हुई मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब राज्य की कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल के आधे चरण में पहुंच चुकी है। हालांकि, मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नेतृत्व परिवर्तन से जुड़ी चर्चाओं को खारिज किया है।
उन्होंने साफ किया कि बातचीत के दौरान किसी भी राजनीतिक बदलाव पर चर्चा नहीं हुई। उनके अनुसार, बैठक में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह नया कानून लाने के प्रस्ताव और उस पर पार्टी के रुख को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
डीके शिवकुमार ने कहा कि वह और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दोनों ही पार्टी हाईकमान के फैसलों का सम्मान करते हैं और उसी दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पूरी मजबूती के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
