दिल्ली : आप नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद पर FIR

feature-top

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

मामला ईसाई समुदाय के धार्मिक प्रतीक सांता क्लॉज को कथित तौर पर अपमानजनक और मजाकिया ढंग से पेश करने से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, बीते दिनों इन नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कनॉट प्लेस में किए गए एक राजनीतिक व्यंग्य का वीडियो साझा किया।

वीडियो में सांता क्लॉज की वेशभूषा में लोगों को सड़क पर गिरते और बेहोश होते दिखाया गया, जिसे राजनीति उद्देश्य से इस्तेमाल किया गया।


feature-top