टिकट सर्वे से मिलेगा, रोना-धोना नहीं चलेगा : नितिन गडकरी

feature-top

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों को लेकर दो टूक कहा है—टिकट सिर्फ सर्वे के आधार पर मिलेगा। न वह खुद और न ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सर्वे के बाहर कुछ कर सकते हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने परिवारवाद पर तीखा हमला किया और कहा यह पार्टी कार्यकर्ताओं की है, पति-पत्नी या पिता-पुत्र की नहीं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों पर चार सर्वे हुए हैं, जिनकी वे खुद समीक्षा कर रहे हैं।

गडकरी ने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया“एक महिला ने कहा, मुझे नगरसेवक बनाओ। बनाया। फिर मेयर नहीं बनाया तो रोने लगी।


feature-top