जयपुर के चौमूं में मस्जिद विवाद के बाद तनाव, पुलिस पर पथराव

feature-top

जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में आधी रात के बाद अचानक सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मस्जिद से जुड़े एक विवाद के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हालात बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। कड़ी कार्रवाई के बाद कुछ घंटों में स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया। दरअसल, शाम के समय मस्जिद परिसर के पास सड़क किनारे लंबे समय से पड़े पत्थरों को हटाने का कार्य चल रहा था।

इन पत्थरों के कारण आबादी क्षेत्र में यातायात बाधित हो रहा था और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। पत्थर हटाने की कार्रवाई का कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और विवाद ने उग्र रूप ले लिया।

फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।


feature-top