मुगल-काल में हिंदू सुरक्षित थे : पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव

feature-top

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता टीएस सिंहदेव ने भिलाई में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें बघेल ने कहा था कि मुगल काल में हिंदू सुरक्षित थे।

सिंहदेव ने दावा किया कि इतिहास में हिंदुओं के दमन के कोई प्रमाण नहीं मिलते सिंहदेव भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से सौजन्य मुलाकात करने उनके सेक्टर-5 स्थित निवास पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने ऐतिहासिक विमर्श पर खुलकर अपनी राय रखी।

वहीं सिंहदेव के बयान पर BJP सांसद संतोष पांडेय ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और टीएस सिंहदेव को सनातन विरोधी बताया है।

इतिहास में एमए कर चुके और स्वयं राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले टीएस सिंहदेव ने कहा कि उन्होंने इतिहास का गंभीरता से अध्ययन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इतिहास में ऐसे कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलते जो यह दर्शाते हों कि मुगल शासकों ने हिंदुओं पर सुनियोजित या व्यापक अत्याचार किए।


feature-top