बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू की हत्या की भारत सरकार ने की निंदा

feature-top

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों मैमनसिंह में हुई हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या की भारत सरकार ने निंदा की है।

27 वर्षीय दीपू चंद्र दास की हत्या मामले में विदेश मंत्रालय ने कहा, ''हम मैमनसिंह में एक हिंदू युवक की हाल ही में हुई भयानक हत्या की निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

यूनुस सरकार की पोल खोलते हुए भारत ने कहा कि अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की 2,900 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


feature-top