साइबर अपराधियों के नए तरीके, कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती – CJI सूर्यकांत

feature-top

प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने AI और साइबर अपराधों से उत्पन्न बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए देशभर के वकीलों के लिए राष्ट्रीय स्तर की विधि अकादमी की आवश्यकता पर जोर दिया है।

गोवा में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपना रहे हैं, जिससे आने वाले समय में कानूनी व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी होंगी।

CJI ने कहा कि वकीलों के लिए संक्षिप्त प्रशिक्षण पर्याप्त नहीं है, बल्कि महीनों तक चलने वाला गहन और विशेषज्ञों द्वारा संचालित प्रशिक्षण जरूरी है।

उन्होंने बार काउंसिल से पेशेवर पाठ्यक्रम तैयार करने और एक समर्पित संस्थान स्थापित करने का आह्वान किया।


feature-top