सीरिया : मस्जिद में हुए जानलेवा धमाके में 8 लोगों की मौत

feature-top

सीरिया के होम्स में एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान एक 'आतंकी धमाका' हुआ, जिसमें कम से कम 8 लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए।

सीरिया के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि "एक आतंकी धमाके" में मस्जिद को "शुक्रवार की नमाज़ के दौरान" निशाना बनाया गया।

इस धमाके की निंदा करते हुए सीरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इसे "कायरतापूर्ण आपराधिक कृत्य" बताया और कहा कि यह धमाका "सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने और सीरियाई लोगों के बीच अराजकता फैलाने के बार-बार किए जा रहे निराशाजनक प्रयासों के संदर्भ में हुआ है"।

इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स के वादी अल-दहाब इलाके में स्थित है।


feature-top