- Home
- टॉप न्यूज़
- CWC बैठक में दिग्विजय सिंह ने उठाए संगठन के केंद्रीकरण पर सवाल
CWC बैठक में दिग्विजय सिंह ने उठाए संगठन के केंद्रीकरण पर सवाल
कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संगठनात्मक ढांचे को लेकर अहम सवाल खड़े किए हैं।
दिग्विजय सिंह ने बैठक में कांग्रेस संगठन में बढ़ते केंद्रीकरण पर चिंता जताते हुए विकेंद्रीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में सुधार के लिए जरूरी है कि निर्णय प्रक्रिया को राज्यों तक मजबूत किया जाए।
दिग्विजय सिंह ने यह भी इंगित किया कि कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तो कर दी जाती है, लेकिन उसके अनुरूप कार्यकारी कमेटियों का गठन नहीं किया जाता, जिससे संगठन जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाता।
बैठक में दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक नेतृत्व और स्पष्ट जिम्मेदारियों का होना अनिवार्य है। उनके इस बयान को पार्टी के भीतर मौजूदा कार्यप्रणाली, विशेष रूप से राहुल गांधी की नेतृत्व शैली और निर्णय प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
