- Home
- टॉप न्यूज़
- केरल के मट्टाथुर पंचायत में कांग्रेस के सभी सदस्य BJP में शामिल
केरल के मट्टाथुर पंचायत में कांग्रेस के सभी सदस्य BJP में शामिल
केरल के त्रिशूर जिले की मट्टाथुर ग्राम पंचायत में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पंचायत में निर्वाचित कांग्रेस के सभी आठ सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर बीजेपी का साथ थाम लिया, जिससे पंचायत की सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल गया।
बीजेपी के समर्थन से कांग्रेस की बागी नेता टेसी जोस कल्लारायक्कल को नया पंचायत अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही मट्टाथुर पंचायत में वामपंथी दलों का 23 वर्षों का शासन समाप्त हो गया। 24 सदस्यीय पंचायत में परिणाम काफी करीबी रहे।
लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को 10, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को 8, एनडीए को 4 और 2 निर्दलीय सदस्यों ने जीत दर्ज की थी। बहुमत के अभाव में अध्यक्ष चयन के लिए लॉटरी तक की संभावना जताई जा रही थी।
यूडीएफ ने कांग्रेस के बागी उम्मीदवार के.आर. ओसेफ को समर्थन देने का निर्णय लिया था, लेकिन अध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले ओसेफ ने एलडीएफ का दामन थाम लिया। इस अप्रत्याशित कदम से कांग्रेस नेतृत्व में भारी नाराजगी और राजनीतिक हलचल देखने को मिली।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
