- Home
- टॉप न्यूज़
- संध्या थिएटर भगदड़ केस में चार्जशीट दाखिल, अल्लू अर्जुन समेत 23 के नाम शामिल
संध्या थिएटर भगदड़ केस में चार्जशीट दाखिल, अल्लू अर्जुन समेत 23 के नाम शामिल
हैदराबाद के मशहूर संध्या थिएटर में हुई भगदड़ की घटना ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के दौरान हुई इस घटना में एक महिला की मौत और उसके मासूम बेटे के घायल होने के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
शहर पुलिस ने इस मामले में कुल 23 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं हुआ, बल्कि कई स्तरों पर गंभीर लापरवाही सामने आई है।
चार्जशीट में थिएटर के मालिक, पार्टनर्स, मैनेजर, बालकनी इंचार्ज, गेटकीपर, कार्यक्रम आयोजक और निजी सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है। अभिनेता अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 के रूप में नामजद किया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
