बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेगी अजित पवार गुट की एनसीपी

feature-top

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के बीच पुणे में संभावित पुनर्मिलन को लेकर चल रही चर्चाएं फिलहाल टल गई हैं। इसी बीच अजित पवार गुट ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मुंबई में एनसीपी नेताओं नवाब मलिक, सना मलिक और ज़ीशान सिद्दीकी की तीसरे दौर की बैठक संपन्न हुई। इन बैठकों की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने की।

बैठक में बीएमसी चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने और मुंबई में पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों का आकलन किया गया।


feature-top