- Home
- टॉप न्यूज़
- जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव को जान से मारने की धमकी
जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव को जान से मारने की धमकी
जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी से निष्कासित राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेनू यादव पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
इस मामले को लेकर तेज प्रताप यादव ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पूर्व बिहार मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी को भी पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
उन्होंने पत्र में कहा है कि मिल रही धमकियों को देखते हुए उनकी जान को खतरा है, इसलिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए। गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से चुनाव हार गए थे।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
