महाराष्ट्र की भलाई के लिए मैं बुरा बन गया तो भी चलेगा : उद्धव ठाकरे

feature-top

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव की बीच उद्धव ठाकरे ने वोटरों को लुभाने के लिए इमोशनल कार्ड खेला है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की भलाई के लिए अगर वह बुरे भी बन जाते हैं तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने लोगों से धोखा न करने की अपील की। शिवसेना यूबीटी नेता ने बीजेपी पर उनका इस्तेमाल करने के आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की भलाई के लिए उन्होंने राज ठाकरे से हाथ मिलाया है और इतने साल बाद शिवसेना और मनसे साथ आए हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की सुरक्षा सिर्फ शिवसेना ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि जब धनुष-बाण का निशान छीन लिया गया, तो सोचिए हमें मशाल कैसे मिली।

मैं आपसे अपील करता हूं, कृपया हमारे साथ धोखा मत कीजिए। आप में से कोई भी दल-बदल न करे। एक पल के लिए मेरी कुर्सी पर बैठकर देखिए। मैं चार नाम देता हूं, उनमें से किसी एक को टिकट दे दीजिए। महाराष्ट्र की भलाई के लिए अगर मुझे विलेन भी कहा जाए, तो भी मंजूर है। लेकिन अपनी वफादारी मत बेचिए।


feature-top