ममता बांग्लादेश चली जाएं और वहीं पीएम बन जाएं : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

feature-top

बेगूसराय से बड़ी राजनीतिक बयानबाज़ी सामने आई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने टीएमसी सांसद सौगत राय के बयान पर कड़ा पलटवार किया है। सौगत राय ने कहा था कि ममता बनर्जी को बंगाल से ज़्यादा बांग्लादेश में पसंद किया जाता है।

इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की समर्थक हैं और अगर ऐसा है तो उन्हें बंगाल छोड़कर बांग्लादेश चले जाना चाहिए और वहीं की प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए। बेगूसराय में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “हम लोग शुरू से कह रहे हैं कि ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछाकर रखती हैं। आज सौगत राय ने भी यही कहा है कि ममता बनर्जी बंगाल से ज़्यादा बांग्लादेश में लोकप्रिय हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं आग्रह करता हूं कि बंगाल को बख्श दीजिए। अपने साथ सारे बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर बांग्लादेश चली जाइए और वहीं की प्रधानमंत्री बन जाइए। लेकिन हम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे।” गिरिराज सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी है, तब तक ऐसा कभी नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा और आरएसएस की सराहना पर भी गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। “कांग्रेस में नेहरू और इंदिरा गांधी परिवार की चापलूसी करनी पड़ती है, जबकि बीजेपी राष्ट्रभक्तों की पार्टी है,” ऐसा कहते हुए उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला।


feature-top