हादी के हत्यारों के भारत आने की खबरें झूठी : मेघालय पुलिस

feature-top

इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के 2 मुख्य संदिग्ध बांग्लादेश से फरार हैं। ढाका महानगर पुलिस के सीनियर अधिकारी का कहना है कि उनके इस समय भारत में होने का संदेह है।

हालांकि, मेघालय पुलिस और बीएसएफ ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। सुरक्षा अधिकारियों ने रविवार को कहा, 'बांग्लादेश मीडिया के कुछ हिस्सों से उभर रही झूठी और गढ़ी हुई कहानियां भ्रम पैदा कर रही हैं।

इससे सीमावर्ती संवेदनशील राज्य मेघालय की शांति और स्थिरता को खतरे में डालने का जोखिम है, जो लगातार सीमा झड़पों और सीमापार अपराधों से जूझता है।'


feature-top