- Home
- टॉप न्यूज़
- बांग्लादेश में दीपू और अमृत की मौत पर ओवैसी ने जताई चिंता
बांग्लादेश में दीपू और अमृत की मौत पर ओवैसी ने जताई चिंता
दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल की मॉब लिंचिंग की घटना पर एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है।
ओवैसी ने दोनों युवकों की मौत पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं देश के लिए बेहद चिंताजनक हैं और इन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत में लगातार हो रही लिंचिंग की घटनाएं सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रही हैं और सरकार को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए।
ओवैसी ने स्पष्ट किया कि किसी भी निर्दोष की जान जाना स्वीकार्य नहीं है। इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस दौर में बांग्लादेश में कई भारत विरोधी ताकतें सक्रिय हैं, जिन पर नजर रखना बेहद जरूरी है।
ओवैसी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश का निर्माण सेक्युलर बांग्ला राष्ट्रवाद के आधार पर हुआ था और वहां करीब 20 मिलियन अल्पसंख्यक रहते हैं, जो मुस्लिम नहीं हैं। उनकी सुरक्षा और अधिकारों को लेकर भी सतर्कता जरूरी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
