मुंबई : बीजेपी नेता नितेश राणे ने AIMIM नेता वारिस पठान को दी नसीहत

feature-top

BMC चुनाव से पहले मुंबई की राजनीति में एक बयान ने सियासी तूफान ला दिया है। इसको लेकर अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने जवाब दिया है।

AIMIM नेता वारिस पठान के 'मुस्लिम मेयर' वाले स्टेटमेंट पर पलटवार करते हुए नितेश राणे ने तीखा हमला बोला। नितेश राणे नसीहत देते हुए कहा कि मुंबई में हिंदुत्ववादी विचारधारा का मेयर ही होगा। नितेश राणे ने कहा, 'वह शायद भूल गए हैं कि वे एक हिंदू राष्ट्र में रहते हैं और यहां शरिया कानून लागू नहीं होता।

यहां का मेयर वही होगा जिसकी विचारधारा हिदुत्ववादी हो, क्योंकि हिदुत्व मुंबई के डीएनए में बसा है। देश में जिहादी मानसिकता फैलाने की साजिशें रची जा रही हैं, इसलिए चाहे वारिस पठान हों या पाकिस्तान में बैठे उनके नेता, हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे।'


feature-top