केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की कार से टकराई लोहे की रॉड, बड़ा हादसा टला

feature-top

बलौदाबाजार जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू की कार से एक भारी लोहे की रॉड टकरा गई। इस हादसे में मंत्री तोखन साहू, उनके निजी स्टाफ और सुरक्षा कर्मी बाल-बाल बच गए।

घटना उस वक्त हुई, जब केंद्रीय मंत्री रायपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। चंदेली गांव के पास अचानक उनकी चलती कार से एक लोहे की रॉड आकर टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का सामने का शीशा टूट गया। हालांकि, गनीमत रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मंत्री तोखन साहू ने कहा कि ईश्वर की कृपा से सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मियों की तत्परता की भी सराहना की।


feature-top