- Home
- टॉप न्यूज़
- गारे पेलमा सेक्टर-1 जनसुनवाई विवाद: रायगढ़ स्थित जिंदल पावर ने आवेदन वापस लिया
गारे पेलमा सेक्टर-1 जनसुनवाई विवाद: रायगढ़ स्थित जिंदल पावर ने आवेदन वापस लिया
गारे पेलमा सेक्टर-1 कोयला खनन परियोजना को लेकर जारी विवाद अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। जिंदल पावर लिमिटेड ने प्रस्तावित जनसुनवाई से संबंधित अपना आवेदन औपचारिक रूप से वापस ले लिया है।
यह निर्णय क्षेत्र में हुए विरोध-प्रदर्शनों, हिंसक घटनाओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए 28 दिसंबर को रायगढ़ कलेक्टर ने जनसुनवाई को निरस्त करने के संबंध में पत्र जारी किया था।
प्रशासन का स्पष्ट मत था कि मौजूदा परिस्थितियों में जनसुनवाई या परियोजना से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया को आगे बढ़ाना उचित नहीं है। जिंदल पावर लिमिटेड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि जब तक स्थानीय ग्रामीणों का समर्थन और सहमति प्राप्त नहीं होती, तब तक परियोजना को लेकर कोई आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी।
कंपनी ने यह भी दोहराया कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी सहमति को वह सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
