- Home
- टॉप न्यूज़
- अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को मिला बाघ का रोमांचक दीदार
अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को मिला बाघ का रोमांचक दीदार
पर्यटन सीजन के बीच अचानकमार टाइगर रिजर्व में रोमांचक नज़ारा देखने को मिला। द्वितीय पाली की जंगल सफारी के दौरान रिजर्व पहुंचे पर्यटकों को बाघ का प्रत्यक्ष दीदार हुआ। जंगल के भीतर अचानक सामने आए बाघ को देखकर पर्यटकों में खासा उत्साह देखा गया। सफारी के दौरान पर्यटक वाहन जैसे ही जंगल के अंदर आगे बढ़ा, कुछ ही समय बाद रास्ते में बाघ नजर आ गया।
बाघ को देखते ही वाहन चालक ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन रोक दिया, जिससे पर्यटकों को सुरक्षित दूरी से बाघ को देखने का अवसर मिला। बाघ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसका सटीक लोकेशन साझा नहीं किया गया है। पर्यटकों ने इस दुर्लभ और रोमांचक पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
शांति से जंगल में विचरण करते बाघ को देखकर सभी पर्यटक बेहद रोमांचित नजर आए। यह दृश्य उनके लिए पूरी सफारी का सबसे यादगार पल बन गया। इस दौरान सफारी वाहन चालक और टूरिस्ट गाइड की सतर्कता से पर्यटकों को सुरक्षित और सुखद अनुभव प्राप्त हुआ।
टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने भी पर्यटकों से अपील की है कि वे सफारी के दौरान नियमों का पालन करें और वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
