- Home
- टॉप न्यूज़
- दुर्ग : यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
दुर्ग : यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
दुर्ग जिले से सामने आया यह मामला हैरान करने वाला है। यहां यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीखकर बाजार में चलाने वाले पति-पत्नी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा रानीतराई साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलने की शिकायत के बाद हुआ।
सब्जी विक्रेता तुलेश्वर सोनकर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाजार में सब्जी बेचने आए थे। शाम करीब 5:30 बजे एक पुरुष और महिला ने 60 रुपये की सब्जी खरीदी और बदले में 500 रुपये का नोट दिया।
कुछ देर बाद बाजार में नकली नोट चलने की चर्चा होने लगी। संदेह होने पर तुलेश्वर ने अपने गल्ले में रखे 500 रुपये के नोट की जांच की, जो नकली निकला। नोट का नंबर 9EP143736 बताया गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जांच में पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार तुरंग और उसकी पत्नी राखी तुरंग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने रानीतराई समेत आसपास के बाजारों में कई व्यापारियों को नकली नोट देकर सामान खरीदा था।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान थे। इसी दौरान अरुण ने यूट्यूब पर नकली नोट छापने से जुड़े वीडियो देखे, जिसके बाद उसने यह अपराध करने की योजना बनाई। दोनों ने कलर प्रिंटर, बॉन्ड पेपर और अन्य सामान खरीदकर घर पर ही नकली नोट छापने शुरू किए।
हालांकि नोटों की गुणवत्ता कमजोर थी, इसलिए आरोपी दिन के बजाय रात के समय गांवों और साप्ताहिक बाजारों में इन्हें खपाया करते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से नकली नोट छापने में इस्तेमाल किया गया सामान जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
