बुरी ताकतों के आगे नहीं झुकेगी टीएमसी: ममता बनर्जी

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीएमसी जनता के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी किसी भी ‘बुरी ताकत’ के सामने समर्पण नहीं करेगी।

ममता बनर्जी ने याद दिलाया कि 1 जनवरी 1998 को ‘मां, माटी, मानुष’ के संकल्प के साथ पार्टी की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि मातृभूमि का सम्मान, बंगाल का विकास और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा टीएमसी की मूल विचारधारा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और बलिदान को सलाम किया और भरोसा दिलाया कि जनता के आशीर्वाद से आम लोगों के हक की यह लड़ाई पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी।


feature-top