तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर वीवी रमेश को पीएम मोदी ने लिखा पत्र

feature-top

केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। निकाय चुनाव में एनडीए ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में जीत दर्ज कर वामपंथ के गढ़ को ढहा दिया है। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम के महापौर वी.वी. राजेश को पत्र लिखकर बधाई दी है।

नए साल के मौके पर भेजे गए इस पत्र में प्रधानमंत्री ने इसे युग-प्रवर्तक जीत बताया। पीएम मोदी ने कहा कि मेयर वी.वी. राजेश और डिप्टी मेयर जी.एस. आशा नाथ के शपथ ग्रहण के साथ ही केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में इतिहास रचा गया है। प्रधानमंत्री ने पत्र में तिरुवनंतपुरम से जुड़ी अपनी यादों का जिक्र करते हुए कहा कि श्री पद्मनाभस्वामी के आशीर्वाद से जुड़े इस शहर की उनकी यात्रा की स्मृतियां बेहद सुखद रही हैं।

उन्होंने कहा कि केरल की राजधानी ने देश को महान नेता, समाज सुधारक, कलाकार, संगीतकार, कवि, सांस्कृतिक दिग्गज, संत और ऋषि दिए हैं। पीएम मोदी ने लिखा, “जब ऐसा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर हमारी पार्टी को आशीर्वाद देता है, तो यह गर्व का विषय है।” उन्होंने कहा कि विकसित तिरुवनंतपुरम बनाने का भाजपा का दृष्टिकोण शहर के हर वर्ग में गूंज रहा है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जनता ने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज और विभिन्न राज्यों में शहरी विकास के प्रयासों को देखा है, इसी विश्वास के चलते लोगों ने एनडीए को समर्थन दिया है।


feature-top
feature-top