भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे को सौंपी परमाणु ठिकानों की लिस्ट

feature-top

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चली आ रही परंपरा के तहत, दोनों देशों ने नए साल के पहले दिन अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान-प्रदान किया।

यह कदम एक द्विपक्षीय समझौते का हिस्सा है, जो दोनों पक्षों को एक-दूसरे की परमाणु सुविधाओं पर किसी भी प्रकार के हमले से रोकता है।इस समझौते पर दोनों देशों ने 31 दिसंबर, 1988 को हस्ताक्षर किए थे, जो 27 जनवरी, 1991 से प्रभावी हुआ।

समझौते के प्रावधानों के अनुसार, दोनों देशों को हर कैलेंडर वर्ष की पहली जनवरी को अपनी परमाणु सुविधाओं की जानकारी साझा करनी होती है। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, यह आदान-प्रदान नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक चैनलों के माध्यम से एक साथ किया गया।


feature-top