- Home
- टॉप न्यूज़
- दिसंबर 2025 में 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन
दिसंबर 2025 में 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन
02 Jan 2026
, by: Prakash
दिसंबर महीने में सकल जीएसटी कलेक्शन 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। करों में कटौती के बाद घरेलू बिक्री रेवन्यू में वृद्धि सुस्त रहने से जीएसटी कलेक्शन की रफ्तार नरम पड़ी है।
सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। दिसंबर 2024 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में घरेलू लेनदेन से ग्रॉस रेवन्यू1.2 प्रतिशत बढ़कर 1.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया जबकि आयातित वस्तुओं से राजस्व 19.7 प्रतिशत बढ़कर 51,977 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर में टैक्स ‘रिफंड’ 31 प्रतिशत बढ़कर 28,980 करोड़ रुपये रहा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
