- Home
- टॉप न्यूज़
- बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक पर फिर हुआ हमला
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक पर फिर हुआ हमला
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला शरियतपुर ज़िले से सामने आया है, जहां 50 वर्षीय हिंदू व्यक्ति खोकन दास पर एक हिंसक भीड़ ने जानलेवा हमला किया।
जानकारी के मुताबिक, खोकन दास अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनके पेट के निचले हिस्से में चाकू से वार किया, फिर बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं, पीड़ित को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया।
गंभीर रूप से घायल खोकन दास ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पास के एक तालाब में कूद गए, जिससे आग बुझी और उनकी जान बच सकी। फिलहाल उनका इलाज जारी है और हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
