एक फरवरी से नई कारों के फास्टैग पर केवाईवी प्रक्रिया होगी खत्म

feature-top

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) (एनएचएआई) ने आम वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।

1 फरवरी 2026 से नई कार, जीप और वैन के लिए जारी किए जाने वाले FASTag (फास्टैग) पर अब अनिवार्य 'अपने वाहन को जानें' (KYV) (केवाईवी) प्रक्रिया लागू नहीं होगी.

इस बदलाव का मकसद हाईवे उपयोगकर्ताओं को फास्टैग एक्टिवेशन के बाद होने वाली परेशानियों और अनावश्यक उत्पीड़न से राहत देना है। एनएचएआई के अनुसार, इस सुधार से लाखों सड़क उपयोगकर्ताओं को फायदा होगा, जो अब तक फास्टैग जारी होने के बाद केवाईवी से जुड़ी औपचारिकताओं के कारण देरी और असुविधा झेल रहे थे।

यह समस्या तब भी सामने आती थी, जब वाहन मालिकों के पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद होते थे। प्राधिकरण ने कहा कि नई व्यवस्था से फास्टैग इस्तेमाल करने का अनुभव पहले से कहीं अधिक सरल और सुगम हो जाएगा।


feature-top