सबरीमाला गोल्ड हीस्ट मामले में अभी CBI जांच नहीं : मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन

feature-top

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सबरीमाला गोल्ड हीस्ट मामले में फिलहाल सीबीआई जांच की आवश्यकता से इनकार किया है।

उन्होंने कहा कि केरल हाईकोर्ट की निगरानी में गठित विशेष जांच टीम (SIT) सही दिशा में काम कर रही है और उसे जनता का भरोसा हासिल है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह जांच पूरी तरह हाईकोर्ट की निगरानी में हो रही है और राज्य सरकार या मुख्यमंत्री कार्यालय की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों को बेबुनियाद बताया। हालांकि, इस मामले में भाजपा और माकपा, दोनों ही दल सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके, मुख्यमंत्री का कहना है कि मौजूदा एसआईटी जांच प्रभावी है और फिलहाल किसी अन्य एजेंसी को सौंपने की जरूरत नहीं है।


feature-top